फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉटून पुल से वाहनों का आवागमन शुरू

Mon, 19 Dec 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 शारदा नदी पर पॉटून पुल बनकर तैयार हो गया। पुल से चारपहिया वाहनों का आवागमन शुरू हो गया। अब क्षेत्र के लोगों को तीस की जगह 130 किलोमीटर की दूरी तय नहीं करनी होगी। पुल से आवागमन शुरू होने से लोगों में हर्ष है। शारदा नदी से आवागमन को हर साल पांटून पुल बनाया जाता है। बरसात में बाढ़ की आशंका पर पुल को पंद्रह जून को हटा लिया जाता है और बरसात समाप्त होने पर पंद्रह अक्तूबर को पुल से आवागन चालू कराने की तिथि निर्धारित है, लेकिन पिछले कई सालों से निर्धारित समय से पहले पुल हटा लिया जा रहा है और निर्धारित समय के बाद ही पुल से आवागन चालू हो पा रहा है। इस बार भी पुल दो माह देर से पुल तैयार हो पाया। ठेकेदार प्रतिनिधि और पूर्व जिला पंचायत सदस्य असलम कुरैशी ने बताया कि पुल तैयार होने पर भारी वाहनों का भी आवागमन शुरू करा दिया गया। इससे अब क्षेत्र के लोगों को तहसील मुख्यालय आवागमन को तीस की जगह 130 किलोमीटर दूरी नहीं तय करनी होगी। 
विज्ञापन

बीस दिसंबर से शुरू होगा बसों का संचालन
पूरनपुर। पूरनपुर-टाटरगंज बस यूनियन के प्रबंधक लियाकत हुसैन ने बताया कि पांटून पुल में स्लीपरों की जगह कई बल्ली (गोल लकड़ी)  लगा दी गई है। इसके अलावा रास्ते भी पूरी तरह से ठीक नहीं किए गए। इससे बसों के संचालन में बस चालकों को असुविधा होगी। हालांकि लोगों को असुविधा न हो, इसके लिए बसों का संचालन बीस दिसंबर को शुरू करवा दिया जाएगा, लेकिन शीघ्र ही रास्ता ठीक नहीं किए गए और पुल से बल्ली हटाकर स्लीपर नहीं डाले गए तब बसों का चक्का जाम कर प्रदर्शन किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें