फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गड्ढा मुक्त योजना की खुली पोल, डेढ़ माह में ही जर्जर हुआ तराई का मुख्य मार्ग

विज्ञापन
जर्जर बाइफरकेशन-शारदा डैम मार्ग। संवाद
विज्ञापन
माधोटांडा। सिंचाई विभाग के शारदा सागर खंड और लोक निर्माण विभाग की लापरवाही के चलते तराई क्षेत्र का मुख्य मार्ग एक बार फिर बदहाल हो गया है। गड्ढा मुक्त योजना के तहत डेढ़ माह पूर्व मरम्मत कराने के बाद मार्ग का हाल बदतर हो गया। गहरे गड्ढे राहगीरों को दर्द दे रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद से मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय और तहसील मुख्यालय को तराई क्षेत्र से जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग सिंचाई विभाग के बाइफरकेशन और शारदा डैम से होकर गुजरता है। यह मार्ग लंबे समय से जर्जर स्थिति में था। क्षेत्रीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने इस समस्या को लेकर सांसद व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद से कई बार शिकायत की थी। केंद्रीय मंत्री के हस्तक्षेप के बाद संबंधित विभागों ने जल्दबाजी में इस मार्ग को गड्ढा मुक्त योजना में शामिल कर लिया। शारदा डैम तक का हिस्सा शारदा सागर खंड द्वारा और उसके आगे का हिस्सा लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाया गया। पूर्व में गड्ढे भरवाए गए, लेकिन जल्दबाजी और घटिया निर्माण के चलते यह मार्ग डेढ़ माह के भीतर ही फिर से जर्जर होने लगा। कई स्थानों पर सड़क उखड़ चुकी है, जबकि शारदा डैम के नीचे का हिस्सा बुरी तरह कट चुका है। मार्ग की दुर्दशा को लेकर मटियालालपुर ग्राम प्रधान शंकर राय सहित क्षेत्र के कई ग्राम प्रधानों ने दोबारा दिल्ली जाकर केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद को ज्ञापन सौंपा। उनका कहना है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का पूरी तरह अभाव रहा, जिसका खामियाजा क्षेत्रवासी भुगत रहे हैं। ग्राम प्रधानों और क्षेत्रवासियों ने सांसद व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद से मांग की है कि इस महत्वपूर्ण मार्ग का निर्माण गुणवत्ता के साथ दोबारा कराया जाए। संवाद

जर्जर बाइफरकेशन-शारदा डैम मार्ग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें