तत्कालीन बीएसए के चार अस्थाई सह समन्वयकों को हटाने के आदेश पर छह माह बाद
अमल हो सका। प्रभारी बीएसए ने चारों सह समन्वयकों को कार्यमुक्त कर तैनाती
वाले स्कूलों में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए। जिस पर सह
समन्वयकों ने स्कूलों में कार्यभार ग्रहण कर लिया।
ब्लाक संसाधन केंद्र
में स्थाई सह समन्वयकों की तैनाती न होने पर बीएसए ने अक्तूबर 2013 में चार
शिक्ष्कों को अस्थाई रूप से ब्लॉक संसाधन केंद्र में सह समन्वयक पर पद
संबद्ध किया था। अक्तूबर 2014 मेें तत्कालीन बीएसए हरिकेश यादव ने चारों सह
समन्वयकों को सूचनाओं को समय से न देने, अनियमितताएं बरतने और खंड शिक्षा
अधिकारी के साथ मिलकर अवैध वसूली में लिप्त रहने के आरोप पर अस्थाई तैनाती
को निरस्त कर दी थी। हटाए गए सह समन्वयकों को पदों से कार्यमुक्त कर मूल
तैनाती के स्कूल में शिक्षण कार्य करने के निर्देश दिए थे। हालांकि डायट
प्राचार्य ने सह समन्वयकों को गलत तरीके से हटाना जाना माना था। कार्यवाहक
बीएसए उमेश गौतम ने बताया कि पूरनपुर में अस्थाई रूप से तैनात सह समन्वयक
वासुदेव, रईस, प्रेमशंकर, भूपेंद्र को कार्यमुक्त कर तैनाती वाले स्कूलों
में कार्य करने के निर्देश दिए गए। इस पर उक्त शिक्षक स्कूलों में पहुंच
गए। उन्होंने बताया कि पहले तैनात रहे बीएसए हरिकेश यादव ने अस्थाई सह
समन्वयकों को हटाने के आदेश किए थे। मामला संज्ञान मेें आने पर चारों सह
समन्वयकों को हटा दिया गया है।