फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 85 वर्ष से ऊपर के मतदाताओं के घर पहुंचेगे पोस्टल बैलेट

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं को बैलेट से मतदान की सहूलियत मिलेगी। प्रशासन ने इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं। इन मतदाताओं का आंकड़ा जुटा लिया गया है।
विज्ञापन

जिले में 22 हजार से अधिक मतदाता 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के हैं। इनमें 85 वर्ष से ऊपर के मतदाताओं की संख्या भी अच्छी-खासी है। निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में इस आयु वर्ग के मतदाताओं को मतदान के लिए पोस्टल बैलेट की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। ऐसे मतदाता स्वेच्छा से पोस्टल बैलेट के माध्यम से निवास स्थल पर मतदान करने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन मतदाताओं से आवेदन फार्म भरवाने की प्रक्रिया भी अधिसूचना के बाद शुरू कर दी गई है। एडीएम ऋतु पूनिया ने बताया कि 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं के लिए आयोग की ओर से पोस्टल बैलेट की सुविधा दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें