फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पांच अप्रैल से शुरू होगा पोस्टल बैलेट मतदान, 21 पोलिंग पार्टियां गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। दिव्यांग और 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं के लिए पांच अप्रैल से पोस्टल बैलेट से मतदान शुरू किया जाएगा। मतदान कराने के लिए 21 पोलिंग पार्टियां बनाई गईं हैं। 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। यह प्रक्रिया आठ अप्रैल तक पूरी की जानी है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में पीलीभीत में 19 अप्रैल को मतदान होगा। इस बार आयोग ने दिव्यांग और 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं को पोस्टल बैलेट से मतदान की सुविधा दी है। आयोग के निर्देश पर पोस्टल बैलेट से मतदान की प्रक्रिया पांच से आठ अप्रैल तक की पूरी की जाएगी। इसमें 21 पोलिंग पार्टियों को लगाया गया है। विधानसभा बार 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। एक पोलिंग पार्टी के साथ एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी रहेगी। सभी पोलिंग पार्टी के साथ एक माइक्रो प्रेक्षक, कैमरामैन और पुलिस बल मौजूद रहेगा।

विधानसभा बार यह हैं मतदाता (दिव्यांग और 85 वर्ष से ऊपर)
बहेडी - 215
पीलीभीत - 162
पूरनपुर - 67
बीसलपुर - 209
बरखेड़ा - 167

पांच अप्रैल से पोस्टल बैलेट से मतदान शुरू किया जाएगा। इसकी तैयारी हो गई है। पोलिंग पार्टी भी गठित कर दी गई है। लोकसभा क्षेत्र में दोनों स्तर से 820 मतदाता हैं।- ऋतु पूनिया, उपजिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें