फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 नामजद, 25 अज्ञात पर बलवा और तोड़फोड़ की रिपोर्ट 19-23-00

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। महिला की मौत के बाद शव पोस्टमार्टम को ले जाते वक्त पांच जुलाई को टाटरगंज गांव में हुए हंगामे पर कानूनी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने तहरीर मिलने पर 20 नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

हजारा थाना क्षेत्र के टाटरगंज गांव निवासी हरजिंदर सिंह पुत्र दलवीर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके गांव के कुलदीप सिंह की शादी टिल्ला नंबर चार बमनपुरी भगीरथ निवासी सतनामो कौर से छह साल पहले हुई थी। चार जुलाई को सुबह आठ बजे सतनामो कौर की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई थी। सतनामो के भाई टिल्ला नंबर चार निवासी मग्धर सिंह ने पांच जुलाई को पुलिस को सूचना देकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की। इस पर शव को पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शव को पीड़ित के भाई हरजीत सिंह की ट्रैक्टर ट्रॉली किराये पर लेकर पीलीभीत ले जाया जा रहा था। आरोप है कि टाटरगंज श्मशान घाट के पास पहुंचते ही महिला के पति संग आए टाटरगंज के ग्रामीणों ने ट्रैक्टर ट्रॉली को रोक लिया और हंगामा करने लगे। कहने लगे कि जब गांव का कोई व्यक्ति शव ले जाने के लिए वाहन नहीं दे रहा है, तो तुम क्यों शव ले जा रहे हो। पीड़ित के भाई ने विरोध किया तो ट्रैक्टर में तोड़फोड़ कर धमकाया गया। मारपीट की गई। हंगामे पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को बमुश्किल हटाया था। नामजद तहरीर देकर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई। हजारा पुलिस ने मामले में बलवा, तोड़फोड़, धमकाने, रास्ता रोकने की धाराओं में 20 नामजद 25 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ कमल सिंह ने बताया कि इंस्पेक्टर हजारा सुनील कुमार सिंह को मामले की गहनता से जांच कर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
ये किए गए नामजद
मुकदमे में टाटरगंज गांव निवासी कुलवंत सिंह, जसविंदर सिंह, छम्मू सिंह, सतनाम सिंह, सुमित्रा कौर, छिंदो कौर, नंद सिंह, सतनाम सिंह, शमशेर सिंह, गुरनाम सिंह, पारिका कौर, धर्मेंद्र सिंह, लक्खी सिंह, सुखविंदर सिंह, बाबू सिंह, गुरदीप सिंह, सतनाम सिंह, गुरमेल सिंह, सुखविंदर सिंह, सुमित्रा कौर को नामजद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें