फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बांकेगंज और सरैंदा पट्टी की टीमों ने जीते वॉलीबॉल टूर्नामेंट के मैच

Tue, 25 Nov 2025 12:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
अमरिया क्षेत्र के गांव सरैंदा पट्टी में वॉलीबॉल टूर्नामेंट में मुकाबला करते खिलाड़ी स्रोत -सं
विज्ञापन
अमरिया। गांव सरैंदा पट्टी में हजरत मस्तान शाह मियां के 159 वें सालाना उर्स के अवसर पर सोमवार को मस्तान मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। प्रथम लीग मैच में किसान क्लब बांकेगंज की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर बनारस की टीम को 15-10 और 15-11 से पराजित किया।
विज्ञापन

दूसरे लीग मुकाबले में सरैंदा पट्टी की टीम ने कड़े मुकाबले में सेमलखेड़ा की टीम को 14-10 और 15-14 से हराकर जीत दर्ज की। इस दौरान वॉलीबॉल टूर्नामेंट के अध्यक्ष इशहाक अंसारी, डॉ. शफीक अहमद, हाजी सादिक रज़ा, फैज़ मंसूरी, अकरम मलिक, खालिद खां, मोहम्मद इस्लाम, शादाब मलिक, वासिल खां सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें