फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जिलाधिकारी ने किया चीनी मिल के नए पेराई सत्र का शुभारंभ

Mon, 24 Nov 2025 11:30 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
बीसलपुर चीनी मिल के नए पेराई सत्र के शुभारंभ पर केन कैरियर  में गन्ना डालते जिलाधिकारी ज्ञानेंद
विज्ञापन
बीसलपुर। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने किसान सहकारी चीनी मिल के नए पेराई सत्र का सोमवार को शुभारंभ किया।
विज्ञापन

सबसे पहले मिल परिसर में हवन-पूजन हुआ। पूजन पंडित बाबूराम शर्मा और राजेंद्र कुमार ने विधि विधान से कराया। इसके बाद जिलाधिकारी ने मिल में सबसे पहले बैलगाड़ी लेकर गन्ना तुलवाने आए गांव अमरा करोड़ निवासी किसान मेवाराम गंगवार और ट्रैक्टर ट्राली लेकर आए गांव महेशपुर निवासी शमशेर बहादुर का गन्ना तौला। उन्हें तुले हुए गन्ने की पर्चियां और पुरस्कार दिया। बैलगाड़ी में जुते बैलों को गुड़ खिलाया। बैलों को पानी पिलाने के लिए किसान को बाल्टी दी। दूसरे किसान के ट्रैक्टर का पूजन किया। उसके बाद केन कैरियर में गन्ना डाला। स्टार्टर का बटन दबाकर मिल चालू कर दी। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री रामसरन वर्मा, प्रधान प्रबंधक डॉ. हरिकृष्ण गुप्ता सहित चीनी मिल के अधिकारी, संचालक और क्षेत्र के अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें