फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: एक से खुलेंगे पीटीआर के पर्यटन द्वार, बराही रेंज से कर सकेंगे जंगल की सैर

Sat, 25 Oct 2025 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
बराही रेंज के सप्तसरोवर में बनीं खूबसूरत हटें। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। अब पीलीभीत टाइगर रिजर्व तक पहुंचना पर्यटकों के लिए और आसान होने जा रहा है। वन विभाग ने इस सीजन में पर्यटकों की सहूलियत को देखते हुए तीसरे मार्ग को खोलने की तैयारी शुरू की है।
विज्ञापन

बराही रेंज के बराही गेस्टहाउस पर नए गेट को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यहां सैलानियों को बुकिंग की सुविधा भी मिलेगी। पर्यटन के द्वार एक नवंबर से खोल दिए जाएंगे। पीटीआर का प्रमुख पर्यटन स्थल चूका बीच महोफ रेंज में स्थित है। हर साल सात माह के लिए पर्यटन के द्वार पर्यटकोंं के लिए खोले जाते हैं।
सत्र शुरू होने के बाद से जनपद के अलावा दूरदराज इलाकों से पर्यटकों के आने का सिलसिला शुरू हो जाता है। अभी तक पीटीआर प्रशासन की ओर से पर्यटकों के लिए मुस्तफाबाद स्थित प्रवेश काउंटर और महोफ गेट नंबर एक से प्रवेश की सुविधा दी गई थी। दोनों जगहों से पर्यटक जंगल की सैर करने आते थे लेकिन इस बार बराही रेंज के माध्यम से भी टाइगर रिजर्व में प्रवेश किया जा सकेगा। इसको लेकर पूर्व से ही मंथन किया जा रहा था।
विज्ञापन

वन मंत्री के सामने भी प्रस्ताव रखा था। इस पर मंजूरी मिलने के बाद अब बराही रेंज में बराही गेस्टहाउस से प्रवेश को अनुमति मिल गई है। डीएफओ मनीष सिंह का कहना है कि बराही गेट से भी सैलानियों को प्रवेश दिया जाएगा। तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें