फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अब 27 फरवरी तक सप्ताह में पांच दिन चलेगी टनकपुर-अछनेरा ट्रेन

Tue, 30 Dec 2025 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। रेल प्रशासन ने टनकपुर-अछनेरा गाड़ी के समय का विस्तार किया है। गाड़ी संख्या 05062/05061 एक जनवरी से 27 फरवरी तक संचालित होगी। यह गाड़ी सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार और रविवार को चलाई जाएगी।
विज्ञापन

टनकपुर-अछनेरा विशेष गाड़ी संख्या 05062 टनकपुर से 04.10 बजे प्रस्थान कर खटीमा से 04.37 बजे, पीलीभीत से 05.08 बजे, भोजीपुरा से 05.42 बजे, इज्जतनगर से 06.03 बजे, बरेली सिटी से 06.22 बजे, बरेली जं0 से 06.37 बजे, बदायूं से 07.16 बजे, ऊझानी से 07.29 बजे, सोंरो शूकर क्षेत्र से 08.00 बजे, कासगंज से 08.40 बजे, सिकंदराबाद राव से 09.06 बजे, हाथरस सिटी से 09.55 बजे, मथुरा कैंट से 10.42 बजे तथा मथुरा जंक्शन से 11.00 बजे छूटकर अछनेरा 12.20 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में 05061 अछनेरा-टनकपुर विशेष गाड़ी अछनेरा से 15.30 बजे प्रस्थान कर मथुरा जंक्शन से 16.35 बजे, मथुरा कैंट से 16.47 बजे, हाथरस सिटी से 17.19 बजे, सिकंदरा राव 17.44 बजे, कासगंज से 18.20 बजे, सोरो शूकर क्षेत्र से 18.38 बजे, ऊझानी से 19.20 बजे, बदायूं से 19.37 बजे, बरेली जंक्शन से 20.35 बजे, बरेली सिटी से 20.55 बजे, इज्जतनगर से 21.16 बजे, भोजीपुरा से 21.33 बजे छूटेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीलीभीत से 22.23 बजे और खटीमा से 23.05 बजे छूटकर टनकपुर 23.45 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें