फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: डिपो को जल्द मिलेंगी दस नई मिनी बस

Tue, 23 Sep 2025 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। स्थानीय डिपो को जल्द ही नई दस मिनी बसों की सौगात मिलने वाली है। इससे स्थानीय मार्गाें पर यात्रियों को लाभ मिल सकेगा। हाल ही में समयावधि पूरी करने वाली 19 बसों के नीलाम होने से यहां बसों की संख्या कम हो गई। इससे लोगों को परेशानी का सामान करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय डिपो से करीब 113 बसों का संचालन दिल्ली सहित अन्य मार्गाें पर हो रहा है। इन मार्गाें पर हो रहा है। इसमें 19 बसों की समयावधि पूरी होने पर उन्हें नीलाम किया गया है। इसके साथ ही अनुबंध पर संचालित तीन वातानुकूलित बसों का अनुबंध समाप्त होने से यहां बसों की संख्या कम हो गई। मौजूद समय में विभाग के पास महज 94 बसों से जिले की परिवहन सेवाएं दी जा रही है। ऐसे में स्थानीय मार्गाें पर सबसे ज्यादा दिक्कत है। बसों की संख्या कम होने से इन मार्गाें पर डग्गामार वाहन हावी है। डिपो की समस्या को देखते हुए विभाग की ओर से मुख्यालय स्तर पर प्रस्ताव भेजा गया। अब प्रस्ताव को हरी झंडी मिल गई है। जल्द ही डिपो पर दस नई मिनी बसों को भेजा जाएगा।
इन बसों को स्थानीय मार्गों पर चलाया जाएगा जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को लाभ मिल सकेगा। एआरएम पवन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जल्द ही डिपो को नई दस मिनी बस मुख्यालय से भेजी जाएगी। इन बसों को स्थानीय मार्गों पर चलाए जाने का प्रयास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें