राजकीय महाविद्यालय में गुरुवार को संपन्न हुई एक दिवसीय टेबिल टेनिस प्रतियोगिता में पूनम और सुशील विजयी रहे।
प्रभारी प्राचार्य डॉ. आरसी वाजपेयी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। छात्रा वर्ग फाइनल मैच पूनम देवी व दुर्गेश कुमारी के बीच हुआ, जिसमें पूनम देवी 15-13 से विजयी रहीं। छात्र वर्ग के पहले सेमीफाइनल में सुशील ने कुलदीप को 20-10 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में अमन ने प्रांशु को 20-12 से पराजित किया। फाइनल मैच में सुशील ने अमन को 25-20 से हराया। प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका डॉॅ. पवन त्रिवेदी ने निभाई।