फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़के ताल तलैया बनीं, घरों में घुसा पानी

Sat, 01 Aug 2015 11:25 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार देर रात से शुरू हुई बारिश का सिलसिला शनिवार सुबह तक जारी रहा। इससे पिछले कई दिनों से गर्मी से परेशान लोगों ने जहां राहत महसूस की वहीं शहर में सर्वाधिक 48.2 मिली मीटर बारिश ने नगर पालिका के सफाई व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी। चोक नालों के चलते निकास अभाव में बरसात का पानी शहर के कई मोहल्लों की सड़कों, सार्वजनिक स्थानों के अलावा कई लोगों के घरों में भर गया। जिससे लोगों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। पूरे जिले में औसत 21.5 मिली मीटर वर्षा रिकार्ड की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार मध्यरात्रि से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला शनिवार सुबह तक जारी रहा। जिले में सबसे अधिक वर्षा सदर तहसील क्षेत्र में हुई। यहां 48.2 मिली मीटर हुई बारिश से शहर के मोहल्ला पंजाबियान, पकड़िया, आवास विकास कालोनी, अशोक कालोनी समेत शहर के अधिकांश मोहल्लों की गलियों व सड़कों में जल भराव हो गया। शहर की आवास विकास कालोनी के मुख्य मार्ग पर निकास अभाव में करीब एक फिट तक पानी सड़क पर काफी दूर तक भरा रहा। इससे लोगों को आवागमन में खासी दिक्कत हुई। आवास विकास कालोनी निवासी कई लोगों को घरों में बरसात का पानी भर गया। इसके चलते इन घरों के लोगों ने रात जाग कर गुजारी। सुबह बारिश बंद होने पर व नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों द्वारा चोक नालियों को खोले जाने के काफी बाद किसी तरह पानी लोगों के घरों व मोहल्लों की सड़कों से उतर सका।
इसके अलावा शहर के गांधी स्टेडियम, छतरी चौराहा, होमगार्ड कार्यालय, सीएमओ कार्यालय, राजकीय कृषि बीज भंडार कार्यालय, बीआरसी मरौरी, सुगर मिल रोड समेत शहर के तमाम सार्वजनिक स्थानों पर पूरे दिन पानी भरा रहने से लोगों को खासी दिक्कत हुई।
विज्ञापन

उपनिदेशक कृषि प्रसार एके सिंह व खीरी-पीलीभीत किसान सहकारी चीनी मिल के उपाध्यक्ष इंद्रदीप सिंह उर्फ बटन ने बताया कि बारिश से गन्ना, धान समेत अन्य सभी फसलों को खासा लाभ पहुंचा है।

जिले में औसत 21.5 मिलीमीटर वर्षा हुई है। सदर तहसील में सर्वाधिक 48.2 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई। पूरनपुर तहसील में 12 तथा बीसलपुर में 4 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई है। इस बारिश से जिले में कहीं भी किसी जन व पशु हानि की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन

अजयकांत सैनी, एडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें