पीलीभीत। लोहामंडी में एक व्यापारी के गोदाम पर पॉलिथीन की सूचना मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट और ईओ के नेतृत्व में नगरपालिका की टीम ने व्यापारी के गोदाम पर छापा मारा। वहां से दो क्विटंल पॉलिथीन बरामद हुई है। छापेमारी के चलते कई दुकानदार दुकान बंद निकाल गए।
सोमवार को देर शाम सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार को सूचना मिली कि शंकर पत्तल भंडार के गोदाम पर पॉलिथीन का स्टॉक होने की सूचना मिली। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने ईओ निशा मिश्रा और नगरपालिका की टीम के साथ उनके गोदाम पर छापा मार दिया। वहां से उन्होंने लगभग 90 किलो पॉलिथीन और गल्ला मंडी से एक क्विटंल दस किलो प्लास्टिक के चम्मच बरामद हुए है। जो पूरी तरह से प्रतिबंध है। टीम ने माल जब्त कर लिया है। टीम देर रात उनके गोदाम पर पॉलिथीन की तलाश करती रही। इसके अलावा छापेमारी की कार्रवाई से अन्य व्यापारियों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार दुकान बंद कर खिसक निकल गए। कार्रवाई को देखते हुए हड़कंप मचा रहा। सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार ने बताया कि पॉलिथीन की सूचना मिलने पर छापा मारा गया था। पॉलिथीन को जब्त कर लिया गया है। नियमानुसार व्यापारी पर जुर्माना लगाकर वसूल किया जाएगा।