फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: प्रदूषण घटा, पर सुबह छाए रहे बादल

विज्ञापन
पीलीभीत में शनिवार की सुबह आसमान में छायी धुंध।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। दीपावली के उल्लास में जमकर हुई आतिशबाजी का असर शुक्रवार की दोपहर देखा गया। दोपहर से देर शाम तक धुंध छाई रही। इसके बाद भी वातावरण से प्रदूषण कम नहीं हुआ। शनिवार को भी इसका प्रभाव देखा गया लेकिन शुक्रवार की अपेक्षा कुछ कमी आई। सुबह के समय कोहरे की चादर रही। साथ ही हल्की हवा भी चलती रही।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर बाद से ही कोहरे जैसी धुंध छा गई थी। प्रदूषण से वायु गुणवत्ता सूचकांक बढ़कर 225 हो गया था। यह धुंध देर रात तक बनी रही। शनिवार की सुबह कोहरा काफी घना रहा। लोगों को लाइट जलाकर वाहनों को चलाना पड़ा। कोहरे के साथ ही प्रदूषण की धुंध भी बनी रही।
वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 225 से घटकर 162 रह गया। धीरे-धीरे यह कम होता रहेगा। रविवार को कोहरा था और बादल रहे। हल्की हवा भी बहती रही। वहीं तापमान में भी धीरे-धीरे गिरावट आने लगी है। सुबह और शाम के समय लोगों को सर्दी की एहसास होने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें