फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरुण गांधी ने सरकार को फिर घेरा: बोले- छुट्टा पशु खा रहे देश का भविष्य, लोन-रोजगार के लिए भटक रहा आम इंसान

Tue, 14 Feb 2023 07:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

एक दिवसीय दौरे पर पीलीभीत आए सांसद वरुण गांधी ने लोन, रोजगार और छुट्टा पशुओं का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि वह मौजूदा व्यवस्था को लेकर बेहद चितिंत हैं। जो लोग धर्म की राजनीति करते हैं, उन्हें श्रीराम से प्रेम का सीखना चाहिए। 
विज्ञापन
सांसद वरुण गांधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के सांसद वरुण गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आम इंसान लोन के लिए बैंकों के चक्कर काटता है। बड़े उद्यमियों को आसानी से लोन मिल जाता है। अपने संसदीय क्षेत्र में एक दिवसीय दौरे पर आए वरुण गांधी ने बेरोजगारी, बैंकिंग और छुट्टा पशुओं का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन


सोमवार को उन्होंने बिलसंडा और बीसलपुर के गांवों जनसभाएं कीं। कहा कि देश की पहली समस्या बेरोजगारी है। करोड़ों नौजवान मारे-मारे सड़कों पर घूम रहे हैं। करीब एक करोड़ पद रिक्त हैं। जिम्मेदार लोग चुप हैं। किसान भी कई समस्याओं से जूझ रहा है।

छुट्टा पशु खा रहे देश का भविष्य 

छुट्टा पशुओं की समस्या पर सांसद ने कहा कि ये पशु खेत ही नहीं, देश का भविष्य खा रहे हैं। किसान बहुत परेशान हैं। इसके लिए जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय होनी चाहिए। देश का अधिकतर किसान कर्ज में डूबा हुआ है ऊपर से यह अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। आम इंसान का इस देश पर सबसे ज्यादा अधिकार है क्योंकि हमारे देश को खिलाने का काम किसान करता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से किसी की आलोचना नहीं कर रहे हैं लेकिन मौजूदा व्यवस्था को लेकर वह बहुत चिंतित हैं। इस देश के लिए हमारे पूर्वजों ने कुर्बानियां दी हैं। जो लोग धर्म की राजनीति करते हैं, उन्हें भगवान श्रीराम से सीखना चाहिए जो सबसे प्रेम करते थे।

संविदा कर्मियों की चिंता

सांसद वरुण गांधी ने कहा कि हर गांव में संविदा कर्मचारी हैं। चाहे वे आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षा मित्र हों या ग्राम प्रहरी। सबकी आर्थिक स्थिति खराब है। सब अपने भविष्य की लड़ाई लड़ रहे हैं। अपने मानदेय और स्थायीकरण को लेकर चिंताग्रस्त हैं। उनकी जिमेदारी कौन लेगा। उनको और उनके परिवारों को भी सम्मान और खुशहाली से जीने का हक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें