पीलीभीत। सांसद वरुण गांधी ने अपने ट्वीट में स्टार्टअप के संघर्ष की चर्चा की। साथ ही बेरोजगारी की बढ़ती दर पर चिंता जाहिर की।
सांसद ने अपने ट्वीट में लिखा कि स्टार्टअप शुरू करने वाले भारत में संघर्ष कर रहे हैं। छह महीनों में 11 हजार युवाओं ने नौकरियां खोई हैं। साल खत्म होते-होते यह आंकड़ा 60 हजार पार कर सकता है। कंपनियों का मानना है कि अगले दो वर्ष चुनौतीपूर्ण है। युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा और वित्तीय नीतियों में सुधार आज वक्त की मांग है। वरुण गांधी ने अपने ट्वीट के साथ एक अखबार की खबर को भी साझा किया है। कुछ कंपनियों से निकाले गए लोगों की संख्या का उल्लेख है। विशेषज्ञों के हवाले से कहा गया है कि हर साल स्टार्टअप में 60 हजार लोगों की नौकरी जा सकती है। ब्यूरो