पीलीभीत। समाजवादी पार्टी ने पंचायत चुनाव को लेकर जिला पंचायत के सात वार्डों में उम्मीदवारों की घोषणा की। जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने बताया कि वार्ड नंबर तीन से फरियाद हुसैन, वार्ड चार से नरेश कुमार, वार्ड आठ से लक्ष्मी देवी, वार्ड 18 से असलम जावेद अंसारी, वार्ड 20 से रूकैया आरिफ, वार्ड 27 से गीता देवी और वार्ड 32 से नीता राजपूत के नाम की घोषणा की गई है। प्रत्याशी घोषित की गई रुकैया आरिफ पूर्व कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद की पुत्री हैं। वह खुद भी पूर्व में जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं। इसके अलावा नरेश कुमार बसपा में कई बार जिलाध्यक्ष रह चुके हैं और वर्तमान में समाजवादी पार्टी से जुड़े बालकराम सागर के बेटे हैं।