फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बीएलओ को जंगल सफारी, चूका में लंच और फ्री मूवी टिकट मिलेगा

Fri, 21 Nov 2025 11:45 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में बेहतर काम पर बीएलओ को इनाम मिलेगा। सर्वाधिक डिजिटाइजेशन का काम पूरा करने वाले प्रथम बीएलओ को जिला प्रशासन की ओर से पीलीभीत टाइगर रिजर्व में परिवार सहित जंगल सफारी, चूका में लंच, फ्री मूवी टिकट और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में चार नवंबर से चार दिसंबर तक विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण(एसआईआर) अभियान चल रहा है। इसके लिए 1522 बीएलओ तैनात किए गए हैं। पर्यवेक्षण में 52 जिला स्तरीय अधिकारियों को लगाया है। मतदाताओें को गणना प्रपत्र वितरित हो रहे हैं और भरवाए जा रहे हैं। इन प्रपत्रों को डिजिटल रूप में अपलोड भी किया जा रहा है। विवरण को निर्धारित समयावधि में डिजिटाइजेशन करने को लेकर जिला प्रशासन ने बीएलओ को प्रोत्साहित करने को नई योजना बनाई है। एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रसून द्विवेदी ने बताया कि एसआईआर अभियान में सर्वाधिक डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा करने वाले प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के प्रथम बीएलओ को परिवार सहित जंगल सफारी का मौका मिलेगा। चूका बीच पर परिवार सहित लंच, फ्री मूवी टिकट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें