फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: विधायक की शिकायत पर छिने ब्लॉक प्रमुख के अधिकार, सुर्खियों में अपनों की रार

Mon, 27 Oct 2025 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मरौरी की ब्लॉक प्रमुख सभ्यता वर्मा के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार सीज होने के बाद भाजपा में अपनों की रार एक बार फिर सुर्खियों में है।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत की बैठक में सदस्यों को गलत भुगतान, स्मृति द्वार और अन्य अनियमितताओं की शासन में शिकायत के बाद भाजपा के बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद और ब्लॉक प्रमुख में बीच मंच से एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप पर चर्चाएं हो रही हैं।
हालांकि मामले में तत्कालीन डीएम की ओर से भेजी गई प्रारंभिक जांच रिपोर्ट और संस्तुति को अहम माना जा रहा है।
क्षेत्र पंचायत की बैठक में सदस्यों को गलत तरीके से 59 हजार रुपये का मानदेय भुगतान करने में बीडीओ समेत पांच कर्मचारियों पर कार्रवाई हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें