फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: डीएम के आदेश पर गठित हुई तीन सदस्यीय टीम

Sat, 25 Oct 2025 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जांच में वित्तीय अनियमितता मिलने पर अमरिया ब्लॉक की ग्राम पंचायत रफियापुर के प्रधान के अधिकार सीज होने के बाद अब तीन सदस्यीय टीम का गठन हुआ है। ग्राम पंचायत के विकास कार्यों के संचालन के लिए टीम का गठन डीएम के आदेश पर किया है।
विज्ञापन

ब्लॉक अमरिया के गांव रफियापुर के कुछ ग्रामीणों ने कुछ माह पूर्व डीएम ज्ञानेंद्र सिंह से शिकायत की थी। प्रधान पर विकास कार्याें के नाम पर गोलमाल का आरोप लगाया था। डीएम ने दो सदस्यीय टीम गठित कर जांच कराई। जांच आख्या में वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया। इसमें पांच लाख रुपये से अधिक रुपयों का हिसाब नहीं मिल सका। इसके बाद प्रधान के अधिकार सीज करते हुए अंतिम जांच के लिए टीम का गठन हुआ। ग्राम पंचायत के विकास कार्य प्रभावित न हों, इसको लेकर डीएम ने तीन सदस्यीय टीम का गठन किया है जो गांव में होने वाले विकास कार्याें के लिए सहमति देंगे। इसमें सूरजपाल वार्ड नंबर सात, चांद मियां वार्ड नंबर दस और निर्मला देवी वार्ड नंबर पांच की सदस्य को शामिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें