जिले भर में रविवार को होने वाले पल्स पोलियो अभियान की सफलता को जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो दवा पिलाने को प्रेरित किया गया।
शहर के गांधी स्टेडियम से शनिवार को निकाली गई जागरूकता रैली को सीडीओ इंद्रदेव द्विवेदी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई विद्यालयों में पहुंचकर समाप्त हो गई। रैली में शामिल बच्चे पल्स पोलियो जागरूकता संबंधी नारे लगाते चल रहे थे। इससे पूर्व सीडीओ ने कहा कि अभिभावक अपने पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो खुराक अवश्य पिलाएं। टीम में लगे लोग ईंट भट्टों पर ज्यादा ध्यान दें।
वहीं सुपरवाइजर भी दौराकर कर अभियान को सफल बनाने का प्रयास करें ताकि कोई भी बच्चा दवा पीने से छूट न पाए। इस मौके पर प्रभारी सीएमओ डॉ. आरके सक्सेना, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सीएम चतुर्वेदी, यूनिसेफ के डीएमसी फैजान खान, कायनात बी आदि मौजूद रहे। इसके अलावा पूरनपुर, बीसलपुर आदि में भी जागरूकता रैली निकाली गई।
000
3.70 लाख बच्चों को पिलाएंगे दवा
यूनिसेफ के डिस्ट्रिक मोबिलाइजेशन कोआर्डिनेटर फैजान खान ने बताया कि 17 जनवरी से शुरू होने वाले अभियान के तहत जिले भर में 1369 बूथों पर 3,70,141 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान की सफलता को 175 ट्रांजिट बूथ व 41 मोबाइल टीमें बनाई गई हैं। 733 टीमें घर घर जाकर पोलियो दवा पिलाएंगी।