पीलीभीत। रिमांड पर लाए गए आरोपी के शरीर पर चोटों का संज्ञान लेेने पर विशेष न्यायालय की अदालत में मंगवार को सीओ सिटी, कोतवाल व ठेका चौकी इंचार्ज पेश हुए।
कोतवाली पुलिस द्वारा मोहल्ला मदीनाशाह निवासी नासिर को एनडीपीएस एक्ट की धारा 8 व 20 में गिरफ्तार कर सोमवार को अपर सत्र न्यायालय (चतुर्थ)/विशेष न्यायालय में रिमांड के लिए पेश किया गया था। यहां आरोपी ने चोटें दिखाते हुए पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाया।
पुलिस द्वारा कराए गए चिकित्सीय परीक्षण में भी आरोपी के शरीर पर आठ चोटों का उल्लेख था। अपर सत्र न्यायाधीश (विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस. एक्ट) चंद्र मोहन मिश्रा ने इसका संज्ञान लेते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली एवं मुकदमे के वादी ठेका चौकी इंचार्ज राजीव सिंह चैहान को न्यायालय में तलब किया था। तीनों पुलिसकर्मी मंगलवार को कोर्ट में हाजिर हुए और अपना पक्ष रखा। संवाद