फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पटाखा बाजार में सिपाही और युवक के बीच मारपीट, जमकर हुई थप्पड़बाजी; देखें वीडियो

Tue, 21 Oct 2025 12:31 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के रामलीला मार्ग पर लगे पटाखा बाजार में सोमवार को सिपाही और युवक के बीच मारपीट हो गई। दोनों ने एक दूसरे को जमकर थप्पड़ मारे। सिपाही ने युवक और उसके साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
सिपाही और युवक के बीच हुई मारपीट - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में रामलीला मार्ग पर युवक और पुलिसकर्मी के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सिपाही और युवक एक-दूसरे को थप्पड़ मारते दिख रहे हैं। विवाद की वजह रामलीला मार्ग पर लगे पटाखा बाजार में स्कूटी लेकर जाना बताया गया है। मामले में सुनगढ़ी थाने में तैनात सिपाही मनीष कुमार ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


सिपाही मनीष कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उनकी तैनाती थाना सुनगढ़ी में है। सोमवार को उनकी ड्यूटी रामलीला मार्ग पटाखा बाजार गेट पर थी। सुबह करीब 11:15 बजे आवास विकास निवासी अजय पाल और अमित कुमार स्कूटी से आए। रामलीला मैदान में स्कूटी ले जाने की जिद करने लगे। मना करने पर दोनों उनके साथ बहस करने लगे। उनके साथ मारपीट कर दी। सिपाही ने आरोप लगाया कि दोनों आरोपियों ने सरकारी कार्य में बाधा डाली और ड्यूटी करने से रोका।

युवक और सिपाही ने एक-दूसरे को मारे थप्पड़  
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो रामलीला मार्ग पर हुए विवाद का बताया जा रहा है। 16 सेकंड के इस वीडियो में पहले पुलिसकर्मी युवक को थप्पड़ मारते दिख रहा है। फिर युवक उस पर हमलावर हो जाता है। दोनों के बीच जमकर मारपीट होती है। एक व्यक्ति बीचबचाव करता दिख रहा है। फिलहाल पुलिस ने सिपाही की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें