फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अंग्रेजी शराब की दुकान के लाइसेंस के निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। अंग्रेजी के नाम पर देशी शराब में यूरिया मिलाकर बेचने के मामले में अंग्रेजी शराब की दुकान के लाइसेंस के निरस्तीकरण की रिपोर्ट जिला आबकारी अधिकारी और डीएम को स्थानीय पुलिस भेजेगी। इसके अलावा शराब की बोतलों के ढक्कनों और लोगो को लेकर भी पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन


पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने सिरसा रोड स्थित अंग्र्रेजी शराब की दुकान के सेल्समैन विपिन और उसके सगे भाई पूर्व सेल्समैन मनोज कुमार को अंग्रेजी के नाम पर देशी शराब में यूरिया मिलकर बेचने के आरोप पर पकड़ा था। दोनों के पास से पांच प्लास्टिक की बोतल में पांच लीटर अंग्रेजी और देशी शराब, भरी और खाली विभिन्न मात्रा की बोतलें, उनके ढक्कन, यूरिया आदि सामान बरामद किया था।
पुलिस ने आबकारी निरीक्षक शिशुपाल सिंह की ओर से दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया। कोतवाल राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि पकड़ा गया सेल्समैन अंग्रेजी शराब की दुकान का है, जो ग्राहकों को मिलावटी शराब की बिक्री कर रहा था। ऐसेे में अंग्रेजी शराब की दुकान के लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट शीघ्र भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें