फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पुलिस ने रुकवाया धार्मिक स्थल का अवैध निर्माण

Wed, 14 Feb 2024 04:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
मोहल्ला नई बस्ती में सूचना पर पहुंची पुलिस ने रूकवाया निर्माण कार्य । पुलिस
विज्ञापन
पीलीभीत। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती में धार्मिक स्थल के अवैध निर्माण का कुछ लोगों ने विरोध कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवा दिया है।
विज्ञापन

थाना सुनगढ़ी के मोहल्ला नई बस्ती में कुछ लोग चौराहे पर एक प्रतिमा लगा रहे थे। मोहल्ले के ही लोगों ने इसका विरोध किया। जिस स्थान पर निर्माण किया जा रहा था, वह सार्वजनिक रास्ता था। मोहल्ले वालों की आपत्ति के बाद भी निर्माण कराने वाले लोग नहीं माने तो पुलिस को सूचना दी गई। कस्बा चौकी इंचार्ज सौरभ कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने विरोध के कारण नया निर्माण होने से रोक दिया।
बिना अनुमति के कोई नया निर्माण न करने की हिदायत भी दी गई। प्रभारी निरीक्षक संजीव शुक्ला ने बताया कि चौराहे पर धार्मिक प्रतिमा स्थापित करने का विरोध मोहल्ले के ही लोग कर रहे थे। इसीलिए निर्माण रुकवा दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें