फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने तेज की पंचायत चुनाव की तैयारियां

Sun, 30 Aug 2015 11:02 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां पुलिस ने तेज कर दी हैं। डीआईजी के निर्देश पर पुलिस लाइन सहित अधिकांश थानों में सुबह असलहों की सफाई की गई साथ ही फायरिंग रेंज में असलाह चलाने का अभ्यास किया गया।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सरगर्मियां बढ़ रही हैं। जल्द ही चुनाव की तिथियों की घोषणा होने की संभावना है। ऐसे में पुलिस अभी तैयारियंा समय से पूरा करने में जुट गई है। जरूरत के समय पुलिस के असलहे धोखा न दें इसके लिए उनकी जांच परख की जाने लगी है। रविवार को सुबह पुलिस लाइंस सहित सभी थानों में असहलों की सफाई का काम शु़रू किया गया। सुबह सात बजे से नौ बजे हुए इस सफाई कार्य में असलहों को खोलकर उनमें ऑयलिंग की गई। असलहों की साफ सफाई के बाद थानों की पुलिस तो अन्य कार्यों मेें व्यस्त हो गई लेकिन पुलिस लांइस में रिजर्व में चल रहे पुलिस कर्मियों ने सीओ जहानाबाद निर्मल सिंह बिष्ट और आरआई महावीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस फायरिंग रेंज में असलहों को चलाने का अभ्यास किया। इसमें दरोगाओं ने रिवाल्वर व कार्बाइन चलाकर निशान लगाया वहीं कांस्टेबिलों ने रायफलें चलाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें