फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 2.40 लाख की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस का तहरीर से इन्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
घुंघचाई। आटा-चक्की के विद्युत कनेक्शन के नाम पर ग्रामीण से 2.40 लाख रुपये लेने के मामले में पुलिस ने अब तक तहरीर न मिलने की बात कही है। वहीं पीड़ित ने पुलिस के बाद मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव लुकटिहाई निवासी चिरौंजी लाल का आरोप है कि उसने आटा-चक्की के विद्युत कनेक्शन के लिए छह माह पहले पूरनपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी ठेकेदार को 2.40 लाख रुपये दिए थे। ठेकेदार ने जल्द ही कनेक्शन करा देने का उसको आश्वासन दिया। छह माह बीतने के बाद भी बिजली कनेक्शन नहीं हुआ और ठेकेदार ने रुपये भी नहीं लौटाए। मामले की शिकायत घुंघचाई थाना पुलिस से की गई है। इसके अलावा मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है। थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि उन्हें इस मामले की कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। अगर तहरीर दी जाएगी तो जांच कर कार्रवाई करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें