फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा : आज छह केंद्रों पर शामिल होंगे 4992 अभ्यर्थी

विज्ञापन
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का गेट।
विज्ञापन
पीलीभीत। आज से फिर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दो दिन तक पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा होगी। शुक्रवार को 4992 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। शहर में बने छह केंद्रों पर दो पालियों में सुबह 10 बजे से 12 बजे और दिन में तीन से पांच बजे तक परीक्षा आयोजित की जाएगी। तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। बृहस्पतिवार शाम से ही अभ्यर्थियों का शहर में पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन

23 अगस्त से पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा शुरू हुई थी। इसके लिए शहर में ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, एसएन इंटर कॉलेज, रामा इंटर कॉलेज के अलावा उपाधि महाविद्यालय परीक्षा केंद्र बनाया गए हैं।
तीन दिन तक परीक्षा होने के बाद अब 30 और 31 अगस्त को परीक्षा होनी है। पारदर्शिता के साथ परीक्षा कराने के मद्देनजर सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं। शुक्रवार को जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में 4992 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को लेकर केंद्रों पर गहन सुरक्षा जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। अभ्यर्थियों के मोबाइल फोन, स्मार्टवाॅच और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को परीक्षा केंद्र के बाहर ही जमा करना होगा।
000
परीक्षा केंद्रों पर यह रहेगी अभ्यर्थियों की संख्या

ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज- 480

राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज- 480
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज- 384

एसएन इंटर कॉलेज- 384
रामा इंटर कॉलेज- 384

उपाधि महाविद्यालय- 384
नोट- प्रत्येक पाली में 2496 और प्रत्येक दिन में 4992 अभ्यर्थी होंगे शामिल

रोडवेज ने की अतिरिक्त बसों की व्यवस्था



बरेली मार्ग पर बढ़ाई बसों की संख्या, एआरएम ने जारी किए निर्देश



संवाद न्यूज एजेंसी



पीलीभीत। दो दिन तक चलने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर पीलीभीत डिपो ने अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की है। यह बसें बरेली मार्ग पर संचालित होंगी। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए एआरएम ने जरूरी निर्देश जारी किए हैं।



जनपद में 30, 31 अगस्त को पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू हो रही है। इन दो दिनों में जनपद में 9984 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने आना है। इन तिथियों में जनपद के अभ्यर्थी भी अन्य जनपदों में परीक्षा देने जाएंगे। अभ्यर्थियों को सुविधा के लिए परिवहन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली है। अफसरों ने अभ्यर्थियों की संख्या के आधार पर बसों के संचालन का निर्णय किया है।



अफसरों का कहना है कि जनपद से अधिकतर अभ्यर्थियों का सेंटर बरेली, रामपुर और मुरादाबाद में हैं। ऐसे में इन मार्गों पर बसों की संख्या बढ़ाई गई है। इसलिए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था के निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थियों से टिकट का किराया नहीं लिया जाएगा।



000



शुक्रवार से शुरू हो रही परीक्षा को लेकर अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है। इन बसों को बरेली मार्ग पर संचालित कराया जाएगा। इसके अलावा फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र की प्रति देने के बाद निशुल्क टिकट दिया जाएगा। 24 घंटे सेवा जारी रखने के लिए पटल, टाइम ऑफिस, डीजल आदि की व्यवस्था जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन




- पवन कुमार श्रीवास्तव, एआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें