पीलीभीत/मझोला। गैर समुदाय के किशोर के साथ गई किशोरी को चार राज्यों में खोजबीन के बाद पुलिस टीम ने 15 दिन बाद बरामद कर लिया। आरोपी किशोर भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
तीन अगस्त को गैर समुदाय का एक किशोर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया था। मामले में किशोरी के मामा की ओर से न्यूरिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते पुलिस गंभीर हुई। एसपी के आदेश पर चार टीमें किशोरी को बरामद करने के लिए लगाईं गईं।
इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के आधार पर पुलिस को देहरादून में कई जगहों पर दोनों की सीसीटीवी फुटेज मिली। रविवार को पुलिस ने सूचना के बाद बरेली जनपद के एक स्थान से आरोपी व किशोरी को बरामद कर लिया। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। मेडिकल परीक्षण कराने के बाद किशोरी के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।