फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत हत्याकांड: पत्नी ने कुल्हाड़ी से किए थे 60 साल के पति के कई टुकड़े, नहर से बरामद; प्रेमी की तलाश

Fri, 28 Jul 2023 01:29 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत में पुलिस ने हरदोई ब्रांच नहर से रामपाल के शव के टुकड़े बरामद कर लिए हैं। रामपाल की हत्या उसकी पत्नी दुलारो देवी ने की थी। इसके बाद कुल्हाड़ी से कई टुकड़े कर बोरी में भरकर नहर में फेंक दिए थे।  
विज्ञापन
नहर से बरामद हुए शव के टुकड़े - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के गजरौला क्षेत्र में शिवनगर गांव निवासी महिला दुलारो देवी ने अपने पति रामपाल (60 वर्ष) की कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या कर दी थी। शव के कई टुकड़े कर बोरी में भरकर नहर में फेंक दिए। पुलिस शव के टुकड़ों को बरामद करने में जुटी हुई थी। शुक्रवार की सुबह पुलिस ने हरदोई ब्रांच नहर से आरोपी पत्नी की निशानदेही पर शव के टुकड़े बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने शव के टुकड़ों को एकत्र कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, रामपाल पत्नी दुलारो देवी के साथ गांव में रहते थे। उनका बेटा सोमपाल हरियाणा में मजदूरी करता है। वह आठ दिन पहले ही गांव लौटा है। सोमपाल ने बताया कि 24 जुलाई की रात पिता लापता हो गए थे। उनका कोई पता नहीं चलने पर 26 जुलाई को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराते हुए मां पर संदेह जताया। 

ये भी पढ़ें- फरहाना ने सरस्वती बन की शादी: वीरेंद्र के लिए तोड़ीं बंदिशें, बोली- बचपन से कृष्णभक्त, हिंदू बन बिताना है जीवन
विज्ञापन


पुलिस ने दुलारो से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि रामपाल उसे पीटते थे। 24 जुलाई की रात भी दोनों के बीच मारपीट हो रही थी। इसी दौरान छीनाझपटी में कुल्हाड़ी सिर में लगने से रामपाल की मौत हो गई। दुलारो को गिरफ्तार कर जांच में जुटी पुलिस को संदेह है कि उसने किसी व्यक्ति से संबंध के चलते वारदात को अंजाम दिया। पुलिस उसके प्रेमी की तलाश में जुटी है। 

Trending Videos

नहर के पास मिले थे कपड़े

दुलारो ने पुलिस को बताया कि पति की हत्या के बाद सभी कपड़े उतारकर कुल्हाड़ी से काटा। कपड़ों को दूसरे बोरे में भरकर नहर किनारे फेंक दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को नहर किनारे रामपाल के कपड़े बरामद कर लिए। उसमें खून लगा हुआ था। शुक्रवार को नहर से एक बोरी बरामद हुई, जिसमें शव के टुकड़े भरे हुए थे। इस सनसनीखेज वारदात से गांव के लोग स्तब्ध हैं। 

ये भी पढ़ें- दुलारो ने मिटाया सुहाग: आशिकी में रोड़ा बन रहा था रामपाल!, पत्नी ने मारकर कुल्हाड़ी से किए शव के कई टुकड़े
 
विज्ञापन

घटना में प्रेमी के भी शामिल होने का शक

बताया जा रहा है कि महिला ने कुल्हाड़ी से शव के कई टुकड़े किए थे। इसके बाद एक बोरे में भरा। गांव से 500 मीटर की दूरी पर बह रही नहर में फेंक कर चली आई। सवाल यह उठता है कि इतना वजन लेकर वह अकेले इतनी दूरी तय नहीं कर सकती। किसी अन्य ने भी उसकी मदद की है। घटना में महिला के प्रेमी के भी शामिल होने की आशंका है। इस पहलू पर पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें