फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पशु काटने की सूचना पर पहुंची पुलिस को घायल मिला गोवंश

Tue, 29 Aug 2023 12:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के गांव नाकूड़ में रविवार रात गोवंश को काटे जाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को वहां घायल गोवंश मिला। उसे गोआश्रय स्थल भिजवा दिया गया है। विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

रविवार रात लगभग 12 बजे विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं को जानकारी मिली कि क्षेत्र के गांव नाकूड़ में गोवंशीय पशु काटा जा रहा है। इस पर कार्यकर्ता रात में ही बताए गए स्थान पर पहुंच गए। वहां एक गोवंश लहूलुहान हालत में मिला। इसकी कोतवाली पुलिस व पशु चिकित्साधिकारी को सूचना दी गई। कोतवाल नरेश त्यागी फोर्स के मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में सीवीओ भी टीम के साथ आ गए। उन्होंने घायल पशु का इलाज कराने के बाद उसे गोआश्रय स्थल भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें