फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

Tue, 29 Aug 2023 12:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव पुरैना में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल के लोगों पर पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना दियोरिया क्षेत्र के गांव सौंधा निवासी कृष्ण पाल ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री प्रिया की शादी तीन वर्ष पूर्व थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव पुरैना निवासी अनूप सिंह की थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर प्रिया को प्रताड़ित करने लगे। दो-तीन दिन पहले ससुराल वालों ने प्रिया की पिटाई की थी। इसके बाद उसे बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां रविवार देर शाम उसकी मौत हो गई।
मायके वालों की सूचना पर थाना बरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी राजीव सिंह परमार ने बताया कि मायके वालों की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें