फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी की फटकार के बाद ढाबों और होटलों पर छापे

Mon, 01 Jan 2018 08:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पीलीभीत
विज्ञापन
UP Police
विज्ञापन
न्यू ईयर पार्टी के नाम पर हुड़दंग करने वालों पर सख्ती करने के बाद रविवार रात शहर के दोनों थानों की पुलिस औपचारिकता निभाती रही। कई प्वाइंटों पर शराब परोसने की शिकायत सामने आने पर एसपी ने जमकर फटकार लगाई। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और छापामारी की। हाईवे एवं मुख्य चौराहों पर बाइकर्स की चेकिंग कराई जाती रही। नये साल के जश्न के नाम पर हुड़दंग करने वालों पर सख्ती करने के निर्देश एसपी कलानिधि नैथानी की ओर से दिए गए थे। इसमें रात दस बजे शराब की दुकानें बंद कराने और होटल-ढाबों पर शराब परोसने वालों पर कार्रवाई के लिए थाना पुलिस को निर्देशित किया गया था। इसके बावजूद रविवार रात साढ़े नौ बजे तक सुनगढ़ी और कोतवाली की पुलिस लापरवाह बनी रही। सड़कों पर पुलिस की मौजूदगी का कोई पता नहीं था। थाना स्तर पर बरती जा रही लापरवाही की शिकायत एसपी को मिली। इसमें रेलवे स्टेशन चौराहा, रोडवेज, छतरी चौराहा, टनकपुर हाईवे समेत कई प्वाइंटों पर नशे में युवकों के हल्ला करने का पता लगा। जिसके बाद एसपी ने वायरलेस पर दोनों थानों की पुलिस को जमकर फटकार लगाई। एसपी के सख्ती करने के बाद दोनों थानों की पुलिस सड़कों पर दिखाई देने लगी। होटल, ढाबों पर जाकर शराब परोसने की जांच की गई। इसके अलावा शराब की दुकानों और आसपास के ठेलों को समय से बंद कराया गया। एसपी ने बताया कि सुुरक्ष्ा बंदोबस्त को लेकर सख्ती बरती जा रही है। न्यू ईयर जश्न के नाम पर हुड़दंग करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। सोमवार को भी साल के पहले दिन मंदिरों में भीड़ अधिक रहने को लेकर मां यशवंतरी देवी मंदिर, अर्द्धनारीश्वर मंदिर, गौरी शंकर मंदिर समेत कई स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें