फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मी और होमगार्डों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। यातायात माह के समापन पर मासिक अभियान में बेहतर काम करने वाले पुलिसकर्मी, होमगार्ड औार सहयोग करने वालों को सम्मानित किया गया। एसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर सभी का हौसला बढ़ाया। यातायात माह के दौरान की गई कार्रवाई और जागरूकता के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

एक नवंबर से चल रहे अभियान का सोमवार को समापन हुआ। समापन पर पुलिस लाइन सभागार कक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्कूली बच्चों ने यातायात पर आधारित प्रतियोगिओं में प्रतिभाग किया। स्कूली बच्चे, व्यापारी और यातायात माह नवंबर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मी, होमगार्ड को भी सम्मानित किया गया। एसपी जयप्रकाश ने कहा कि एक हादसा पूरे परिवार को बिखेर जाता है। ऐसे में खुद की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करें। अधिकांश हादसों में नियमों की अनदेखी सामने आती है। बाइक चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि यातायात जागरूकता माह के दृष्टिगत नवंबर में जनपद में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को यातायात से संबंधित नियमों के बारे में जागरूक किया गया। स्कूल-कॉलेजों में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कराकर लोगों को जागरूकता किया गया। विभिन्न चौराहों, तिराहों पर होर्डिंग्स, बैनर और पोस्टर चस्पा कराए गए थे। एडीएम देवेंद्र प्रताप मिश्र, एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी, एसडीएम सदर अविनाश चंद्र मौर्य, सीओ वीरेंद्र विक्रम, उत्तम सिंह, प्रमोद कुमार, यातायात प्रभारी सुनील कुमार मौजूद थे।
ये किए गए पुरस्कृत
यातायात प्रभारी सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल ट्रैफिक रामखिलावन शर्मा, पुष्पेंद्र, अफसर अली, अरुण कुमार, जगदीश, केपी यादव, ऋषिपाल, कांस्टेबल विकास, दीपक, संदीप, संचित, होमगार्ड अयोध्या प्रसाद, रामसेवक, अजय कुमार, पीआरडी महेशपाल, रामेश्वर दयाल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें