फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिसड्डी साबित हुए शहर के दोनों थाने

Mon, 21 Aug 2017 05:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत
विज्ञापन
- फोटो : डेमो ‌प‌िक
विज्ञापन
कच्ची शराब के कारोबारियों की धरपकड़ के लिए चलाए गए एसपी के अभियान में शहर के दोनों थानों की पुलिस फिसड्डी साबित हुई। न तो सुनगढ़ी, न ही कोतवाली पुलिस कोई बरामदगी कर सकी। सुनगढ़ी के 13 और कोतवाली के आठ इलाकों की पहचान इसी कारोबार से है। उधर ग्रामीण इलाकों में भी बिलसंडा समेत चौदह में से मात्र छह थानों की पुलिस धरपकड़ में आगे रही। कुल 275 लीटर शराब बरामद कर 11 की गिरफ्तारी की गई है। लंबे समय से पनप रहे कच्ची शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए एसपी कलानिधि नैथानी ने रविवार रात विशेष अभियान चलाया। इसमें थाना प्रभारियों को टीम बनाकर क्षेत्र में दबिश देकर कार्रवाई को कहा गया। अधिकांश थानेदारों ने कप्तान के इस आदेश पर औपचारिकता निभाई। कोतवाली, सुनगढ़ी समेत आठ थानों से कोई धरपकड़ नहीं की गई है। उधर ग्रामीण इलाकों में बिलसंडा पुलिस ने 20 लीटर के साथ एक गिरफ्तारी, न्यूरिया ने 80 पाउच के साथ एक, अमरिया ने 60 लीटर शराब बरामद कर दो को गिरफ्तार किया। इसके अलावा बरखेड़ा पुलिस ने दस लीटर के साथ एक, माधोटांडा में 25 लीटर के साथ एक की गिरफ्तारी की। अभियान के दौरान सर्वाधिक बरामदगी सेहरामऊ पुलिस ने की। यहां 160 लीटर शराब के साथ पांच लोगों की गिरफ्तारी की गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें