फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी को धमकाने के आरोप में सिपाही निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। नशे की हालत में दुकान में घुसकर व्यापारी से गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोपी यूपी 100 के सिपाही रईसुल हसन पर गाज गिरी है। अमर उजाला ने व्यापारी की ओर से की गई शिकायत को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। जिसके बाद मामले को संज्ञान में लेकर एसपी ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया है। उस पर लगे संगीन आरोपों की भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

नौगवां पकड़िया गांव निवासी अशरफ अली पुत्र इश्तियाक ने दो दिन पहले सुनगढ़ी पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि यूपी 100 पर तैनात सिपाही रईसुल हसन ने नशे की हालत में उसकी दुकान में घुसकर गाली-गलौज की। उसको फर्जी मुकदमे में जेल भेजने का डर दिखाने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी। यही नहीं सिपाही पर आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों से संबंध होने का भी आरोप लगा। इसकी लिखित शिकायत मिलने के बाद भी सुनगढ़ी पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। जांच के नाम पर सिपाही को बचाने के प्रयास किए जाने लगे। इधर अमर उजाला ने प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया। जिसके बाद मामला संज्ञान में आने पर सोमवार को एसपी ने सख्ती की है। एसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि आरोपी सिपाही रईसुल हसन यूपी 100 की पीआरवी 2052 पर तैनात चल रहा था। उसको गंभीर आरोप लगने के बाद निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें