फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को कचहरी से ले जाने का मामलाः जांच में एक दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मियों की लापरवाही आई सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कचहरी गेट से परिजन द्वारा युवती को जबरन बाइक से ले जाने के मामले में जांच पूरी कर एसपी को रिपोर्ट भेज दी गई। सीओ सिटी की ओर से हुई जांच में गेट ड्यूटी पर तैनात छह में से तीन पुलिसकर्मी लापरवाह पाए गए हैं।
विज्ञापन

माधोटांडा क्षेत्र की एक युवती मंगलवार को किसी लड़के से शादी करने के इरादे से कचहरी पहुंची थी। इसकी भनक लगने पर पीछे से परिजन आ गए थे। मां और भाई अन्य परिचितों की मदद से कचहरी पहुंचे और युवती को पकड़कर जबरन बाइक पर बैठाकर ले गए थे। कचहरी गेट पर न्यायालय सुरक्षा को लगाए गए पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे। पूरी घटना का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी अभिषेक दीक्षित ने जांच सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल को दी थी। इसके अलावा हाईकोर्ट ने भी घटना का संज्ञान लेकर आख्या तलब की थी। इस मामले में अब जांच पूरी कर ली गई है। कचहरी गेट पर तैनात एक दरोगा, एक महिला सिपाही और एक अन्य सिपाही की लापरवाही निकली है। घटनास्थल पर मौजूद होने के बाद उनकी ओर से न तो परिवार वालों को रोका गया, न ही संबंधित अधिकारी को अवगत कराया गया। ऐसे में उनकी लापरवाही सामने आई। इसकी रिपोर्ट बनाकर सीओ ने दंडित करने की संस्तुति कर एसपी को भेज दी है। एसपी अभिषेक दीक्षित ने बताया कि सीओ की जांच रिपोर्ट का गहनता से अध्ययन कर कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें