फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पुलिस ने एक ऑटोलिफ्टर दबोचा, चोरी की पांच बाइकें बरामद

Fri, 13 Mar 2026 11:38 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा। थाना पुलिस ने एक ऑटोलिफ्टर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से विभिन्न स्थानों से चोरी की पांच बाइकें बरामद की गईं हैं। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सिद्धांत शर्मा ने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि विरसिंहापुर की तरफ नहर किनारे बाजार से थोड़ा आगे कच्चे रास्ते पर एक युवक चोरी की बाइक को बेचने जा रहा है। इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी करके उसे पकड़ लिया।
पूछताछ में उसने अपना नाम आजमपुर बरखेड़ा निवासी अभिषेक बताया। साथ ही जानकारी दी कि उसने बिलसंडा थाना क्षेत्र से एक और बीसलपुर थाना क्षेत्र दो बाइकों को चोरी किया था। निशानदेही पर चार अन्य बाइकों को भी बरामद किया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि बाइकों को वह मैरिज लॉन और बाजार से चुराता था। इसके बाद नंबर प्लेट बदलकर पुलिस से बचकर कच्चे रास्ते से होते हुए शाहजहांपुर बेचने जा रहा था। पुलिस ने आरोपी का चालान करके न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेजा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें