सीओ पूरनपुर आलोक सिंह ने बताया कि विवेचक ने अब तक आरोप पत्र उनके कार्यालय नहीं भेजा है। आरोप पत्र को लेकर शनिवार को कोतवाली पुलिस को पत्र भेजा गया है। आरोप पत्र मिलने पर उसे शीघ्र ही कोर्ट में दाखिल कराया जाएगा।
प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि विवेचना दरोगा प्रवीन ने की थी। उन्होंने आरोप पत्र दो दिन पूर्व सीओ कार्यालय में दाखिल कर दिया। चूंकि सात साल से कम सजा वाला मामला था इसलिए आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई।