फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन में शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया

Fri, 27 Mar 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ष 2013 में पुलिस भर्ती के लिए युवाओं ने परीक्षा दी थी। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों में 850 का मेडिकल परीक्षण एवं अन्य जांचें पीलीभीत में होनी है। शुक्रवार को एएसपी सुधीर कुमार सिंह की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने अभ्यर्थियों की जांच कार्रवाई प्रारंभ की। कमेटी सदस्यों अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच के साथ ही लंबाई, वजन एवं अन्य मेडिकल परीक्षण किए। पहले दिन 60 अभ्यर्थियों की जांच की गई। टीम में एएसपी के अलावा एसडीएम सदर सुरेंद्र बहादुर यादव, सीओ जहानाबाद निर्मल सिंह विष्ट, एसडीएम बरेली राजनरायण, बीएसए अंबरीष कुमार यादव, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी महेश प्रसाद और सहायक निदेशक मत्स्य एसके यादव, एवं जिला अस्पताल के कई डॉक्टर एवं अधिकारी मौजूद रहे। एएसपी ने बताया लड़कों की भर्ती प्रक्रिया 12 मार्च तक चलेगी इसके बाद लड़कियों की भर्ती की कार्रवाई शुरू होगी। भर्ती को लेकर पुलिस लाइन का एक गेट सुरक्षा के लिहाज से बंद रहा और अभ्यर्थियों के साथ आए अभिभावकों को गेट के बाहर इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें