फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की टीम ने जानी जनधन योजना की हकीकत

Fri, 27 Mar 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
हर व्यक्ति का बैंक खाता खुलवाने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई जनधन योजना से जिले में लगभग 3.5 लाख खोले जा चुके हैं। योजना की स्थिति जांचने को दिल्ली से एके जोशी के नेतृत्व दो सदस्यीय टीम बृहस्पतिवार को पीलीभीत पहुंची थी। शुक्रवार को टीम ने अग्रणी बैंक प्रबंधक केडी नौटियाल के साथ शहर की कुछ बैंकों में स्थिति देखने के बाद टीम जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम शाही पहुंची। यहां बैंक में कैंप लगाकर ग्रामीणों को धनजन योजना के बारे में बताया और उनकी समस्याओं व भ्रांतियों का निराकरण किया। उन्होंने कहा कि जीरो बैलेंस पर खोले गए इन खातों में अधिकांश का संचालन नहीं हो पा रहा है इससे खाता धारक को इसका लाभ नहीं मिलेगा। वहीं जिन लोगों का खाता किसी भी बैंक में पहले से खुला है उन्हें दुबारा खाता खुलवाने की जरूरत नहीं है। केवल बैंक प्रबंधक से मिलकर रूपे कार्ड जारी करवाना है। शाम को टीम बीसलपुर रवाना हो गई। एलडीएम ने बताया कि शनिवार को बीसलपुर क्षेत्र में निरीक्षण के बाद टीम वापस दिल्ली रवाना होगी। इस मौके पर बैंक ऑफ बड़ौदा के महाप्रबंधक मुकेश शर्मा, आशीष कुमार यादव सहित कई बैंक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें