बीसलपुर। कोतवाली पुलिस ने रामलीला मेले में जानलेवा हमला करने के मामले की रिपोर्ट रविवार को तीसरे दिन दर्ज कर ली।
मोहल्ला बख्तावर लाल निवासी हरिमोहन वर्मा ने बताया कि वह 25 अक्तूबर को दोपहर में रामलीला मेले में घूमने गए थे। वहां लकड़ी की एक दुकान पर किसी बुजुर्ग से झगड़ा हो रहा था। उन्होंने बीचबचाव कराने का प्रयास किया, जिससे नाराज होकर दुकानदार और उनके साथियों ने उन्हें पकड़ लिया, पीटा और जान से मारने की धमकी दी।
कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि हरिमोहन की तहरीर पर गांव चठिया सेवाराम निवासी लालता प्रसाद, केशव दत्त, अवधेश कुमार और कस्बा बरखेड़ा के वार्ड नंबर चार निवासी हरीश कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद