फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: किराना व्यापारी के घर डकैती मामले में पुलिस के हाथ खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। किराना व्यापारी सुनील गुप्ता के घर डकैती की घटना में पुलिस के हाथ एक महीने बाद भी खाली हैं। पुलिस अब तक उस कार तक भी नहीं पहुंच पाई, जिसका घटना को अंजाम देने में प्रयोग किया गया था। हालांकि पुलिस ने नए सिरे से मामले की जांच शुरू की है। शुक्रवार शाम को घटना का क्राइम सीन बनाया गया। पुलिस काले रंग की तीन कार लेकर घटनास्थल पर पहुंची। तीन घंटे तक मौके पर रही।
विज्ञापन

बदमाशों ने 30 जनवरी को नगर से करीब तीन किलोमीटर दूर मैगलगंज हाईवे पर गांव रंपुरा में आबादी से दूर परिवार के साथ रहने वाले किराना व्यापारी सुनील गुप्ता और उनके परिजन को बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम दिया था। डकैत लाखों रुपये की नकदी, सोने-चांदी के जेवर व मोबाइल लूट ले गए थे।
बृहस्पतिवार को जिले में चार्ज लेने से पहले नवागत एसपी अविनाश पांडेय ने घटनास्थल पर पहुंचकर व्यापारी और परिजनों से पूछताछ की थी। शुक्रवार शाम पुलिस ने घटना का क्राइम सीन क्रिएट किया। पुलिस काले रंग की तीन कार लेकर मौके पर पहुंची। व्यापारी के प्रतिष्ठान में मिले डीवीआर की वीडियो फुटेज के अनुसार कारों को एक-एक कर उस स्थान पर लाकर खड़ा किया गया। जहां डकैतों ने अपनी कार को खड़ा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी और उसके परिजन से कई जानकारियां ली गईं। सीओ आलोक सिंह ने बताया कि घटना के खुलासे को टीमें जुटी हुई हैं। नए सिरे से जांच शुरू की गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें