फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने बांटे बाइक सवारों को हेलमेट

Sun, 06 Nov 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
पुलिस ने बांटे बाइक सवारों को हेलमेट - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
बेपटरी यातायात व्यवस्था के सुधार और जनता को जागरूक करने के लिए पुलिस महकमे की ओर से पहल की गई। नियम पालन करने वाले बाइकर्स को निशुल्क हेलमेट बांटे गए। इस दौरान बाइक सवारों को हेलमेट के फायदे बताए गए और नियम पालन की अपील की गई। 
विज्ञापन

रविवार को यातायात पुलिस की ओर से टनकपुर हाइवे पर पीलीभीत बारात घर के पास कैंप आयोजित किया गया। जिसमें ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक करने की पहल की गई। सीओ सिटी निर्मल कुमार विष्ट ने नियमों का पालन करने वाले 30 युवकों को निशुल्क हेलमेट दिए। बताया कि हेलमेट का प्रयोग जान बचाता है। नियमों का पालन करने पर हादसों में कमी लाई जा सकती है। सिर्फ सख्ती कर चालान करने से व्यवस्था नहंी सुधरने वाली। इसके लिए जनता को भी जागरुक होकर आगे आना पड़ेगा। अपील की गई कि वाहन चलाते वक्त नियमों का पालन करें। इस मौके पर टीएसआई एसके सिंह, एटीएसआई हिमांचल सिंह, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष अनिल महेंद्रू आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मंसूर अहमद शमसी ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें