बरेली-मुरादाबाद के बसपा जोनल कोआर्डिनेटर ब्रह्मस्वरूप सागर गुरुवार की
दोपहर गायब हुई कथित गैंगरेप पीड़िता के घर पहुंचे और उसकी बड़ी बहन से
घटना की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस पर मामले को दबाने के लिए क्लीपिंग को
झुठलाने के प्रयास का आरोप लगाया है।
पीड़िता के घर पर पत्रकारों से
बातचीत करते हुए जोनल कोआर्डिनेटर ने कहा कि घटना छोटी हो या बड़ी पुलिस
गंभीरता से नहीं लेती है। यह पूरे प्रदेश का हाल है। उन्होंने कहा कि पुलिस
वीडियो क्लीपिंग को झुठा साबित कर मामले को दबाने का प्रयास कर रही है।
शासन क्लीपिंग को गंभीरता से ले और उसकी जांच कराए।
उन्हाेंने कहा कि पुलिस
अब परिवार वालों को फंसाने पर तुली है। इनके साथ मंडल कोआर्डिनेटर बरेली
रामसनेही गौतम, पूर्व विधायक अरशद खां, जिलाध्यक्ष हरीराम गौतम, प्रेम गौतम
सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।
बड़ी बहन ने पुलिस पर लगाए आरोप
पीड़िता
की बड़ी बहन ने मुरादाबाद-बरेली के जोनल कोआर्डिनेटर ब्रह्मस्वरूप सागर को
बताया कि पुलिस उन्हें घर पर आकर पूछताछ करने को लेकर परेशान कर रही है।
गुरुवार को पुलिस उन्हें पूछताछ करने के लिए बरेली आने का दबाव बना रही है।
उसके पिता और भाई को भी पुलिस अपने साथ बरेली में रखा है।
तीन दिनों से घर में नहीं जला चूल्हा
गायब
गैंगरेप पीड़िता के घर पर तीन दिनों से चूल्हा नहीं जला है। आसपास की
महिलाएं बिलख रही बड़ी बहन और उसकी भाभी को दिलाशा दिलाती थीं। पड़ोस वाले
तीन दिनों से खाना पहुंचा रहे हैं और उन्हें दिलाशा देकर थोड़ा बहुत खाना
खिला पाते हैं।
पुलिस की बातों पर नहीं हो रहा यकीन
गायब
दलित गैंगरेप पीड़िता के चंडीगढ़ से बरामद होने की खबर दोपहर बाद जब आई तो
लोगों को यकीन नहीं हुआ। लोग बरामद होने की बात को अफवाह होने की आशंका जता
रहे थे। मोहल्ले वाले भी पुलिस के इस दावे से अचंभित हैं।
पुलिस के खिलाफ लामबंद हुए कई संगठन
पीलीभीत। दलित विवाहिता के अपहरण और गैंगरेप के मामले को लेकर कई संगठन पुलिस के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया और पुतले फूंके।
\
बापू
छात्रावास के छात्रों ने अनिल सागर के नेतृत्व में गैस चौराहा पर एकत्र
हुए और प्रदर्शन कर पुलिस और प्रशासन का पुतला फूंका। इस दौरान सुरेंद्र
भारती, शुभम पांडेय, भानुप्रताप, नरेश कुमार, जसवंत सिंह आदि थे। उधर
शिवसेना नगर इकाई ने बैठक कर घटना पर रोष जताया। बैठक में हरवंश कुमार
मौर्य, प्रेमप्रकाश, पंकज शर्मा, कुंजबिहारी, सूरज मिश्रा आदि थे।
कांग्रेस ने पुलिस के विरोध में किया प्रदर्शन
बीसलपुर।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीलीभीत की दलित विवाहिता को अपहरण कर उसके साथ
गैंगरेप के मामले को लेकर पुलिस के विरोध में प्रदर्शन किया और एसडीएम
कार्यालय में राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन दिया।
कांग्रेस
कार्यकर्ता तहसील परिसर में जमा हुए और पीलीभीत पुलिस के विरोध में
प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कार्यकर्ता लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों
को बर्खास्त कराने की मांग कर रहे थे। आधा घंटे प्रदर्शन करने के बाद
कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय में राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन दिया।
इस दौरान प्रमोद कुमार, नीरज वैश्य, छत्रपाल गंगवार, वीरपाल मौर्य रंजीत
राठौर, राजेंद्र प्रसाद गंगवार आदि थे।