फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पुलिस-ग्रामीणों में वार्ता, रिपोर्ट खत्म करने के आश्वासन पर बनी सहमति

विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर। बूंदीभूड़ गांव में शराब दुकान विवाद को लेकर ग्रामीणों पर दर्ज रिपोर्ट के बाद शनिवार को मामला तूल पकड़ गया। कांग्रेस नेता कुमुद गंगवार गांव पहुंचे। शाम करीब छह बजे सीओ प्रतीक दहिया, इंस्पेक्टर अशोक पाल सिंह समेत फोर्स के साथ गांव पहुंचे और ग्रामीण महिलाओं के साथ बैठक की। बैठक में अधिकारियों ने महिलाओं को आश्वस्त किया कि मामला अभी प्रारंभिक सूचना के आधार पर दर्ज हुआ है और विवेचना जारी है, इसलिए किसी को डरने की जरूरत नहीं है। पुलिस ने कहा कि ग्रामीण सामान्य तरीके से अपने घर, बाजार और नौकरी पर जा सकते हैं, किसी प्रकार की गिरफ्तारी नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक के दौरान अधिकारियों ने यह भी कहा कि विवेचना प्रक्रिया में समय लगता है। निष्पक्ष जांच के बाद दर्ज प्राथमिकी समाप्त करने की दिशा में भी कार्रवाई की जा सकती है। हालांकि महिलाओं ने अधिकारियों से कहा कि उन्हें भरोसा करने में डर लग रहा है, क्योंकि पहले भी बातचीत के दौरान शराब की दुकान खुलवाने की कोशिश के चलते विवाद बढ़ा था।
करीब आधे घंटे तक चली बैठक में यह सहमति बनी कि यदि एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट खत्म करने की प्रक्रिया शुरू की जाती है तो ठीक वरना ग्रामीण शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध जारी रखेंगे। बैठक कांग्रेस नेता कुमुद गंगवार की मौजूदगी में हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें