अमरिया। लोकसभा चुनाव और त्योहारों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस और एसएसबी ने संयुक्त रूप से कस्बे व ग्रामीण क्षेत्र में पैदल मार्च किया। सोमवार को थाना प्रभारी ब्रजवीर सिंह के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील ग्राम पंचायतों में खुराफाती तत्वों पर नजर रखने के लिए कस्बे सहित क्षेत्र के माधोपुर, फरदिया, भौनी, नगरिया कॉलोनी, धुंदरी, ढेरम, सुकटिया, तिरकुनिया कैंचूटांडा आदि ग्राम पंचायतों में मार्च निकालकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। संवाद