गजरौला। गांव पंडरी निवासी भूपराम गांव के बाहर झोंपड़ी डालकर परिवार के साथ रहते हैं। रविवार देर शाम उनकी पत्नी झाेंपड़ी में अकेली थीं, तभी झोंपड़ी में आग लग गई। भूपराम की पत्नी ने बमुश्किल खुद को आग की चपेट में आने से बचाया। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तक आग से सारा सामान चारपाई, बिस्तर, 50 किलो चावल, 20 किलो आटा और 2500 की नकदी जलकर राख हो गई। मामले की सूचना तहसील प्रशासन को दी गई है। संवाद