फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: होली और जुमे की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट

Thu, 13 Mar 2025 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। होली और जुमे की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट है। त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पूरी सतर्कता बरती जा रही है। जिले भर में अतिरिक्त फोर्स तैनात किया गया है। संवेदनशील क्षेत्रों में फोर्स का कड़ा पहरा रहेगा। ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

जिला होली के रंग से सराबोर हो गया। बृहस्पतिवार रात 1389 स्थलों पर होलिका दहन के बाद शुक्रवार को सुबह से ही रंग खेला जाएगा। होली पर किसी तरह की खुराफात न हो सके, इसको लेकर पुलिस की ओर से कड़े इंतजाम किए गए हैं।
जिले को पांच जोन और 16 सेक्टरों में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई है। इसी दिन जुमे की नमाज भी है। ऐसे में अधिक सतर्कता बरती जा रही है। हालांकि नमाज तीन बजे के बाद ही अदा की जाएगी। अफसरों ने संवेदनशील क्षेत्रों को चिह्नित कर पुलिस के अलावा पीएससी को भी तैनात किया है।
विज्ञापन

शहर के अलावा पूरनपुर, बीसलपुर, जहानाबाद आदि क्षेत्रों में अतिरिक्त फोर्स तैनात किया है। इसके अलावा जिले में कुल 25 क्यूआरटी गठित की गई है। एसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस पूरी तरह अलर्ट रहेगी। किसी तरह की सूचना पर तत्परता दिखाकर स्थिति पर नजर रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें